गुना: कैंट थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने ढूंढकर परिजनों से मिलाया
Guna, Guna | Jul 22, 2025 गुना में कैंट थाना पुलिस ने लापता हुई 16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को खोज लिया है। 22 जुलाई को थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, 19 जून 2025 को लापता किशोरी की मां ने 21 जून को रिपोर्ट की। पुलिस ने तकनीकी संसाधन और मुखबिर तंत्र की मदद से बीते रोज किशोरी को दस्तयाब कर विधिवत कार्यवाही के उपरांत परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।