गुना: सिरसी थाना पुलिस ने सनवाड़ा रोड पर रेत का अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टर ट्रॉली को किया ज़ब्त
Guna, Guna | Jul 21, 2025 गुना में सिरसी थाना पुलिस ने अवैध रेत परिवहन पर कार्यवाही की। 21 जुलाई को थाना प्रभारी मनोज मेहरा ने बताया, दोपहर में इलाका भ्रमण के दौरान सनवाड़ा रोड पर रेत ले जाते दो ट्रैक्टर ट्राली दिखे। दस्तावेज मांगे गए, बिना रॉयल्टी बिना अनुमति बिना ड्राइविंग लाइसेंस बिना वाहन रजिस्ट्रेशन और बीमा के पाए जाने पर दोनों ट्रैक्टर ट्राली जप्त कर खनिज विभाग को सूचना दी।