गुना: जमडेरा गांव में घर पर डिलीवरी, बैलगाड़ी से जच्चा-बच्चा को एम्बुलेंस तक पहुंचाया गया
Guna, Guna | Jul 21, 2025 गुना में बमोरी इलाके के मोहनपुर खुर्द के पास जमडेरा गांव से बदहाली की तस्वीर सामने आई है। 21 जुलाई को वायरल वीडियो में रात में प्रसूता कि घर पर ही डिलीवरी हो गई। सुबह पहुंची एंबुलेंस तक लाने डेढ़ किलोमीटर बैलगाड़ी में लाना पड़ा। वहा से उमरी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। कच्ची सड़क में मरीजों को बैलगाड़ी या खटिया पर लेकर आना पड़ता है। ग्रामीण लोग परेशान है।