गुना: नारायणपुर गांव में दो पक्षों में मारपीट, एक महिला गंभीर घायल, डायल 100 ने अस्पताल में कराया भर्ती
Guna, Guna | Jul 20, 2025 गुना में म्याना थाना के नारायणपुर गांव में 20 जुलाई दोपहर को दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस कंट्रोल रूम से जारी प्रेस नोट में डायल 100 टीम थाना म्याना ने एक गंभीर घायल होकर बेहोश हुई महिला खेमी बाई पत्नी पुरुषोत्तम उम्र 36 साल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों में मारपीट किस वजह से हुई पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में स्पष्ट नहीं किया गया।