गुना: दुनाई गांव के पास NH-46 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गायों की मौत, लोगों ने किया चक्का जाम
Guna, Guna | Jul 22, 2025 गुना में म्याना थाना के दुनाई गांव के पास NH 46 पर 22 जुलाई को अज्ञात वाहन की टक्कर से 6 गायों की मौत हो गई। नाराज गौ सेवक गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। दोनों तरफ वाहनों की 2 किलोमीटर तक कतार लग गई। गुना ग्रामीण तहसीलदार कमल सिंह मंडेलिया, म्याना नायब तहसीलदार पुलिस मौके पर पहुंची। चरनोई भूमि को मुक्त करने के आश्वासन पर जाम हटाया गया।