गुना: मावन गांव में कैंट पुलिस ने अवैध पीडीएस चावल के 13 कट्टे किए ज़ब्त, आरोपी गिरफ्तार
Guna, Guna | Jul 21, 2025 गुना कैंट थाना पुलिस ने अवैध पीडीएस राशन माफिया पर कार्यवाही की है। 21 जुलाई को थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, 20, 21 जुलाई की रात सूचना पर मावन गांव में पीडीएस राशन माफिया रविंद्र कुशवाहा के घर से 13 कट्टा पीडीएस चावल के जप्त किए। वैध दस्तावेज न होने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम में वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।