सिसई विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने आज शनिवार को कामडारा प्रखंड का दौराकर कामडारा प्रखंड कार्यालय और सीएचसी कामडारा का निरीक्षण किया।इस दौरान प्रखंड कार्यालय मे कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की और अधिकारी व कर्मियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिये।इसके सीएचसी कामडारा मे जाकर अस्पताल का निरीक्षण किया,वहीं कुव्यवस्था को देख भड़क उठे और सीएस से इसकी शिकायत की।