कामडारा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राजकीयकृत मध्य विद्यालय कुलबुरु की शिकायत मिलने पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अजीत केरकेट्टा ने विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय में वर्ग प्रथम से लेकर कक्षा आठवीं तक की पढ़ाई होती है। फिलहाल विद्यालय में कुल 116 बच्चे नामंकित है। सोमवार को कुल 89 बच्चे उपस्थिति है। भवन जर्जर अवस्था में है।