कामडारा: शादी से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार
Kamdara, Gumla | Feb 19, 2026 कामडारा थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लडकियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार आरोपियों लोंगा निवासी अनमोल डुंगडुंग (20), सुरेंद्र साहू (35), धरमजीत चीक बड़ाइक (28) तथा जरीकेला निवासी सोनू बड़ाईक (22) को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वही दोनों नाबालिक छात्राओं का मेडिकल कराया गया।