जरिया गांव में युवकों ने मानवीय संवेदना और साहस का परिचय देते हुए कुएं में डूब रहे एक बैल की जान बचा ली। गांव के एक किसान का बैल जरिया गांव स्थित कुएं में गिर गया। आसपास खेल रहे बच्चों ने बैल को कुएं में डूबते देखा और शोर मचाते हुए ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। गांव के युवक कार्तिक सिंह बंधना बड़ाईक भुनेश्वर बड़ाईक गोपाल सिंह चंदा आईन्द ने सहयोग किया।