टीकमगढ़: गणेशगंज के पास बाइक दुर्घटना में भाई-बहन घायल, 108 एंबुलेंस ने जिला अस्पताल पहुंचाया
टीकमगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशगंज गांव के पास सोमवार को सड़क हादसे में भाई-बहन घायल हो गए। घायलों के चंद्रभान अहिरवार और रजनी अहिरवार बताए गए हैं जो रिश्ते में भाई-बहन है। दोनों भाई बहन बाइक से टीकमगढ़ से अपने गांव करमारई गांव जा रहे थे रास्ते में गणेशगंज गांव के पास बाइक की टक्कर से दोनों भाई बहन घायल हो गए।