टीकमगढ़: शासकीय नाले पर अवैध निर्माण, पार्षद की शिकायत पर सीएमओ ने लिया संज्ञान, वार्ड 27 का मामला
टीकमगढ़ के वार्ड नंबर 27 से मामला सामने आया है जहां पर शासकीय नाले पर अवैध निर्माण किया जा रहा था पार्षद ने मामले में सीएमओ से शिकायत की सीएमओ ने पार्षद की शिकायत पर संज्ञान लिया और निर्माण कर रुकवा दिया सीएमओ का कहना है यदि फिर से निर्माण हुआ तो अतिक्रमण की कार्यवाही होगी।