अंतरा गांव से घटना सामने आई है जहां पर खेत पर एक महिला ने अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीले पदार्थ का सेवन करने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। हालत बिगड़ने पर बड़ा गांव चक महिला को ले जाया गया था। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।