टीकमगढ़: पचौरा गांव में महिला के साथ परिवार के दो लोगों ने की मारपीट, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
टीकमगढ़ जिले के पचौरा गांव में एक महिला के साथ मारपीट की गई है। घायल महिला का नाम मुन्नी अहिरवार निवासी ग्राम पचौरा बताया गया है। महिला के परिजन ने बताया कि महिला के साथ परिवार की ही अभिषेक और एक अन्य शख्स ने मामूली बात को लेकर जमकर मारपीट की है जिससे महिला घायल हुई है। घायल महिला का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।