टीकमगढ़: मऊघाट गांव में कीटनाशक दवा पीने से किशोरी की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊघाट गांव में सोमवार को एक किशोरी ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। किशोरी के परिजन ने बताया कि किशोरी अपने घर में थी इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। परिजन किशोरी को जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसका उपचार किया जा रहा है