टीकमगढ़: गुलाब गार्डन के समीप पुल क्लब में एक युवक पर चाकू से किया गया हमला, जिला अस्पताल में भर्ती
यह मामला टीकमगढ़ शहर के गुलाब गार्डन के पास स्थित पूल क्लब का है जहां पर एक युवक पर चाकू से हमला किया गया है। घायल युवक का नाम नौशाद खान बताया गया है। घायल ने बताया कि क्लब पर पूल खेलने के लिए गया हुआ था, इसी दौरान आकाश किशन और एक अन्य शख्स आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर किसन ने चाकू से हमला कर दिया।