जमुई: कटौना के पास से उत्पाद विभाग ने महिंद्रा मालवाहक गाड़ी से 125 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार
जमुई- गिद्धौऱ मुख्य मार्ग पर कटौना के पास से उत्पाद विभाग की टीम ने महिंद्रा कंपनी के एक मालवाहक गाड़ी को 125 पेटी यानि 1117.440 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। साथ ही तीन तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान झारखंड के धनबाद निवासी धीरज कुमार, नितिन कुमार और सुनील कुमार के रूप में हुई है। यह कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में की गई है। यह कार्रवाई उत्पाद विभाग के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। इस कार्रवाई से अन्य शराब तस्करों के बीच दहशत फैली हुई है। उक्त जानकारी उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने रविवार की देर शाम 7:00 बजे दी है।
उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि झारखंड से जमुई के रास्ते अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के बाद उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में एसआई अश्विनी कुमार द्वारा कटौना के पास गहन वाहन जांच की गई। इस दौरान महिंद्रा कंपनी के एक मालवाहक गाड़ी को शक के बुनियाद पर जांच की गई। इस दौरान गाड़ी से 125 पेटी यानि 3216 बोतल यानि 1117.440 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। साथ ही तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के क्रम में शराब झारखंड के धनबाद से मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी। फिलहाल तीनों शराब तस्कर से पूछताछ की जा रही है और गाड़ी की भी गहन जांच पड़ताल की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। #jamuibihar #Crime #jamuiPolice #CrimeNews #viralpost
Jamui, Jamui | Sep 27, 2026