छात्रा के साथ छेड़खानी के मुख्य अभियुक्त नंदन और हरेराम को फोन कर बुलाने वाला दो युवक गिरफ्तार
टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा पहाड़ी के पास बीते 19 सितंबर को हुए एक छात्रा के साथ छेड़खानी के चर्चित मामले के गिरफ्तार मुख्य आरोपित नंदन यादव और हरेराम यादव को फोन कर घटना स्थल पर बुलाने वाला दो अन्य युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें प्रतापपुर गांव निवासी रंजीत राम के पुत्र सौरभ कुमार और भरत राम के पुत्र छोटू रवानी शामिल हैं। इससे पूर्व दो नाबालिग को निरुद्ध कर दो मुख्य अभियुक्त समेत तीन को गिरफ्तार किया गया था, अब कुल सात लोग हो चुके हैं, जिसमें तीन नाबालिग शामिल हैं। इसकी जानकारी रविवार की शाम 6:00 बजे हुई है। पुलिस छात्रा के साथ अभद्रता मामले की गहन अनुसंधान कर रही है।
SP विश्वजीत दयाल के अनुसार, घटना के बाद सामने आए वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है। जांच के क्रम में पुलिस ने पूर्व में भी आरोपितों को गिरफ्तार किया था। अब दो और युवकों की गिरफ्तारी से मामले में गिरफ्तार आरोपितों की संख्या सात हो गई है। एसपी का कहना है कि मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस पूर्व में ही मुख्य आरोपित नंदन यादव, हरेराम यादव एवं मिथुन कुमार को गिरफ्तार करने के साथ दो नाबालिग को निरुद्ध कर चुकी है। इसी मामले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान नंदन यादव के पैर में गोली लगी थी जो अभी भी सदर अस्पताल में इलाजरत है। दरअसल एक छात्रा के साथ मड़वा पहाड़ी के पास कुछ शरारती तत्वों द्वारा हैवानियत करते हुए वीडियो वायरल हुआ था जो जिला, राज्य ही नहीं बल्कि देश स्तर पर चर्चा बन गई थी , जिसकी चर्चा अब भी हो रही है। #jamuibihar #Crime #jamuitopnews #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Sep 27, 2026