जन्मदिन पर गायों को हरा चारा व लापसी की सेवा- श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति
28 अक्टूबर, बीकानेर
श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति द्वारा आज प्रचार मंत्री उषा गुप्ता के जन्मदिन पर सेवा कार्य किए गए। इस अवसर पर समिति के सदस्यों द्वारा सुबह आधे घंटे का राम नाम जाप व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। उसके पश्चात संगत में प्रसाद वितरण किया गया एवं गायों को हरा चारा व लापसी खिलाई गई। संस्था के संस्थापक श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा शुभाशीष प्रदान की और आशीर्वचन में कहा कि
"जन्मदिन केवल केक काटने और पार्टी मनाने का दिन नहीं है, बल्कि यह ईश्वर द्वारा दिए गए इस जीवन के प्रति आभार व्यक्त करने और एक नए संकल्प का अवसर है। जीव सेवा सबसे बड़ी सेवा है।" अभिषेक गुप्ता द्वारा बताया गया कि "श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के सदस्यों द्वारा जन्मदिन, शादी की सालगिरह व धार्मिक उत्सवों पर सेवा कार्य करके ही मनाए जाते है और आगे भी पा सेवा जारी रहेंगे। कार्यक्रम में अभिषेक गुप्ता, उषा गुप्ता, बसंत किराडू, वैभव, हिमांशी, मयंक व अन्य सदस्यों उपस्थित रहे।