बीकानेर में मरुधर फूड प्रोडक्ट्स पर बड़ी कार्रवाई, 2,740 किलो अवधिपार मैदा-पापड़ नष्ट*l
28 हजार किलो दूषित मैदा पशु आहार के लिए उपयोग करने के निर्देश, निरीक्षण में मिलीं स्वच्छता संबंधी खामियां
बीकानेर, 23 अक्टूबर। प्रदेश में संचालित ‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की केंद्रीय टीम एवं बीकानेर के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर स्थित मरुधर फूड प्रोडक्ट्स की निर्माण इकाई का निरीक्षण कर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी कई कमियां सामने आईं। मौके पर मिली 2,740 किलोग्राम अवधिपार सामग्री, जिसमें मैदा एवं पापड़ शामिल थे, को नष्ट करवाया गया। इसके अतिरिक्त, खाद्य कारोबारकर्ता की सहमति से लगभग 28,000 किलोग्राम दूषित मैदा को पशु आहार के रूप में उपयोग करने के लिए पाबंद किया गया। जांच के लिए खाद्य पदार्थ का एक नमूना भी लिया गया।
अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ