मुरलीधर कॉलोनी क्षेत्र में दीपावली की रात बेखौफ बदमाशों का तांडव, युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
बीकानेर के मुरलीधर कॉलोनी स्थित नर्बदेश्वर महादेव मंदिर वाली गली में दीपावली की रात नशे में धुत युवकों ने जमकर उत्पाद मचाया।
जानकारी के अनुसार, नशे की हालत में कुछ युवकों की आपस में कहासुनी हो गई। इसके बाद एकराय होकर आए बदमाशों ने कॉलोनी निवासी मनीष भाटी पर धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
कुल्हाड़ी के वार से मनीष भाटी के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। परिजन व स्थानीय लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। बेखौफ हमलावरों ने न सिर्फ युवक पर हमला किया, बल्कि गली में खड़ी कई गाड़ियों पर भी हमला बोलकर तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस फिलहाल हमलावरों की पहचान व तलाश में जुट गई है।
शांतिप्रिय क्षेत्र में इस तरह की घटना से स्थानीय निवासियों में गहरा रोष है।
#BikanerNews #CrimeUpdate #MurlidharColony #RajasthanPolice #BikanerPolice #BreakingNews
Bikaner, Bikaner | Nov 9, 2026