Public App Logo
Profile Picture

JBN NEWS

@vimaldevra6
1492Followers
54Following
बीकानेर में रविंद्र सिंह भाटी का जोरदार स्वागत, 

सरलीकरण पर बोले- सरकार को करनी चाहिए पहल

 बीकानेर। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी का सोमवार को बीकानेर पहुंचने पर समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। भाटी की एक झलक पाने और उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे जुटे।परशुराम सर्किल , पूगल रोड से लेकर गोकुल सर्किल तक समर्थकों का हुजूम नजर आया, जबकि गोकुल सर्किल पर आयोजित सभा स्थल पर भी हजारों लोग पहले से मौजूद रहे। इस अवसर पर रविन्द्र सिंह भाटी ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों का समाधान सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

बीकानेर में मिले जनसमर्थन से उत्साहित नजर आए भाटी ने कहा कि यहां की जनता का प्यार और स्नेह उन्हें नई ऊर्जा देता है। 
गोकुल सर्किल एवं परशुराम सर्किल पर सभा को संबोधित करने के बाद रविंद्र सिंह भाटी शहर की तंग गलियों से होते हुए जूनागढ़ पहुंचे, जहां उनके स्वागत के लिए पहले से बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे। जूनागढ़ के स�
श्रीडूंगरगढ़ में माकपा पंचायत समिति की बैठक ,
कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर प्रत्याशी उतारने का ऐलान

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के कार्यकर्ताओं की बैठक माकपा कार्यालय में पूर्व विधायक कॉमरेड गिरधारी लाल महिया की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। माकपा ने श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति व जिला परिषद की समस्त सीटों पर ताकत के साथ चुनावी समर में आने का ऐलान किया । पूर्व विधायक गिरधारी महिया ने कहा कि माकपा संघर्ष और 36 कौम के दम पर चुनावी संघर्ष में उतरेगी। इस अवसर पर महिया ने ब्लॉकवार कार्यकर्ताओं से संवाद कर फीडबैक लिया । माकपा तहसील सचिव मुखराम गोदारा ने कहा कि कल रीडी पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले कार्यकर्ताओं से बैठक करेंगे। इस दौरान अशोक शर्मा, पूर्व प्रधान मघाराम मेघवाल, उप प्रधान मालाराम नैन, पूर्व सरपंच नारायण नाथ सिद्ध, सरपंच सुनील मलिक, जेठू सिंह राजपुरोहित, पूर्व पंचायत समिति सदस्य पेमाराम नायक, शेखर रैगर, बजरंगनाथ गोदारा, सहीराम भामु, धन्नाराम पूनिया, मामराज गोदारा, जगदीश गोदारा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नथुनाथ मंडा, सुरजाराम समंदसर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मोडाराम तरड़, बुधाराम बैरा, हरि बैरा, भंवरलाल पांडर, पन्नालाल सिंवल, रमेश जाखड़, ओमप्रकाश कसवा, चुननाथ सीपुनरासर, किसान सभा के सीताराम गोदारा, ईश्वरनाथ सेरूणा, महावीर सिंह नारसीसर, पूर्व सरपंच भागीरथ सुथार, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष खुमाराम जाखड़, सरपंच सुनील मेघवाल, भादरनाथ लिखमादेसर, सत्तुनाथ, काननाथ, सीताराम जैतासर, रामचंद्र जैतासर शाहिद बड़ी संख्या में माकपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पंचायतीराज चुनावों को लेकर देहात कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक

बीकानेर, 05.10.2026

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी देहात, बीकानेर ने संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए जिले की सभी 41 जिला परिषद वार्डों तथा उनके अंतर्गत आने वाले पंचायत समिति वार्डों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।

जारी सूची के अनुसार वार्ड संख्या 1 एवं 2 की जिम्मेदारी डॉ. प्रीति मेघवाल, वार्ड 3, 4 एवं 5 की प्रेम प्रकाश सारण, वार्ड 6 की रूपाराम मेघवाल तथा वार्ड 7, 8 एवं 9 की जिम्मेदारी मोहनदान चारण को दी गई है।

इसी प्रकार वार्ड 10 एवं 11 के प्रर्यवेक्षक रामचन्द्र भाम्भू वार्ड 12 के भंवरलाल सारण, वार्ड 13 के केदारमल कठातला, वार्ड 14, 15 एवं 16 के कोडाराम भादू तथा वार्ड 17, 18 एवं 19 के प्रर्यवेक्षक रामदेव मूंड होंगे।

वार्ड 20 एवं 21 की जिम्मेदारी गुमानाराम जाखड़, वार्ड 22 की मो. अकरम, वार्ड 23 एवं 24 की ओमप्रकाश शर्मा तथा वार्ड 25 की जिम्मेदारी हरीश गोदारा को सौंपी गई है।

वहीं वार्ड 26 एवं 27 के प्रर्यवेक्षक सतू खां पड़िहार, वार्ड 28 एवं 29 के नोपाराम जाखड़, वार्ड 30, 31, 32, 33 एवं 34 के बृजलाल गोदारा, वार्ड 35 एवं 36 के सोहन महिया, वार्ड 37 एवं 38 के राधेश्याम सिद्ध तथा वार्ड 39, 40 एवं 41 की जिम्मेदारी ओमप्रकाश मेघवाल को दी गई है।

नवनियुक्त पर्यवेक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने के लिए आवेदन करने वाले संभावित उम्मीदवारों का सर्वे करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पर्यवेक्षक क्षेत्र में पार्टी की स्थिति, कार्यकर्ताओं एवं आमजन के बीच उम्मीदवार की पकड़, जनसमर्थन तथा चुनाव जीतने की संभावनाओं का आकलन कर जीताऊ उम्मीदवारों की रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी देहात की ओर से स्पष्ट किया गया है कि प्रत्याशियों के चयन में जमीनी स्तर पर सर्वे और कार्यकर्ताओं की राय को महत्वपूर्ण आधार बनाया जाएगा। पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर मजबूत एवं जीताऊ उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। सभी नवनियुक्त पर्यवेक्षकों से अपेक्षा है कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।
बेसिक पी.जी. कॉलेज में सजा रोजगार का महामंच, करियर कनेक्ट-2026 में उमड़ा प्रतिभागियों का उत्साह

प्रतिष्ठित कंपनियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को परखा, रोजगार एवं करियर के अवसरों से जुड़े युवा

बेसिक पी.जी. कॉलेज, बीकानेर में सोमवार को विद्यार्थियों के करियर निर्माण एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "Career Connect-2026: Employability & Career Oriented Campus Placement" का आयोजन किया गया। रोजगार एवं करियर उन्मुख इस विशेष आयोजन में विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा रोजगार की संभावनाओं को समझने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में माननीय श्री जेठानन्दजी व्यास, विधायक, बीकानेर पश्चिम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री यशपाल आहुजा, रजिस्ट्रार, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर, श्री सुरेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा नेता, श्री हरगोविन्द मित्तल, डिप्टी डायरेक्टर, रोजगार कार्यालय, बीकानेर, श्री प्रकाश व्यास, पार्षद वार्ड नं. 43, बीकानेर नगर निगम, श्री दीपक व्यास, पार्षद वार्ड नं. 02, बीकानेर नगर निगम तथा सुश्री अपर्णा आचार्य, पार्षद वार्ड नं. 59, बीकानेर नगर निगम सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री रामजी व्यास एवं प्राचार्य डॉ. सुरेश पुरोहित ने अतिथियों का स्वागत किया।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेश पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ रोजगारपरक कौशल, उद्योग जगत की आवश्यकताओं, कार्यक्षेत्र की अपेक्षाओं एवं बदलते रोजगार बाजार से परिचित कराना रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से संवाद करने तथा चयन प्रक्रिया में प्रत्यक्ष रूप से भाग लेने का अवसर मिला। आयोजन के दौरान कौशल परीक्षण, करियर काउंसलिंग, ग्रुप डिस्कशन, व्यक्तिगत साक्षात्कार, रेज्यूमे संबंधी मार्गदर्शन तथा विभिन्न रोजगार अवसरों से जुड़ी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ विभिन्न चयन प्रक्रियाओं में भाग लिया।
मुख्य अतिथि श्री जेठानन्दजी व्यास ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों के लिए केवल डिग्री प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें रोजगार के लिए आवश्यक कौशल एवं व्यावहारिक दक्षताओं से भी संपन्न होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बेसिक पी.जी. कॉलेज द्वारा विद्यार्थियों को सीधे रोजगार एवं उद्योग जगत से जोड़ने की यह पहल सराहनीय है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी क्षमता पहचानने और उसे सही दिशा में उपयोग करने का अवसर प्रदान करते हैं।
श्री यशपाल आहुजा, रजिस्ट्रार, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय ने कहा कि उच्च शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ-साथ भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर सीखने, अपने कौशल को विकसित करने और उपलब्ध अवसरों का सकारात्मक उपयोग करने का आह्वान किया।
श्री हरगोविन्द मित्तल, डिप्टी डायरेक्टर, रोजगार कार्यालय, बीकानेर ने विद्यार्थियों को रोजगार की बदलती आवश्यकताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि रोजगार प्राप्त करने के लिए तकनीकी ज्ञान के साथ संचार कौशल, आत्मविश्वास और व्यावसायिक दृष्टिकोण भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित श्री सुरेन्द्र सिंह शेखावत, पार्षदगण श्री प्रकाश व्यास, श्री दीपक व्यास एवं सुश्री अपर्णा आचार्य ने भी महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के हित में किए जा रहे रोजगारपरक प्रयासों की सराहना की। अतिथियों ने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए शिक्षण संस्थानों और उद्योग जगत के बीच निरंतर संवाद आवश्यक है।
महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री रामजी व्यास ने कहा कि संस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक रूप से सक्षम बनाना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर एवं रोजगार के लिए तैयार करना भी है। उन्होंने कहा कि Career Connect-2026 इसी सोच का परिणाम है और भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। श्री व्यास ने कहा कि आज के आयोजन ने विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर निकलकर वास्तविक रोजगार जगत को समझने का महत्वपूर्ण अवसर दिया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न कंपनियों की चयन प्रक्रियाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विशेषज्ञों से करियर संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, कंपनियों के प्रतिनिधियों, संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रोशनी शर्मा ने बताया कि रोजगार मेले में कुल 25 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 250 पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें 400 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से 90 अभ्यर्थियों का विभिन्न चरणों में चयन हुआ तथा अभ्यर्थियों को रोजगार प्रस्ताव/ऑफर लेटर प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त 160 अभ्यर्थियों को अगले चरण की चयन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।
Career Connect-2026 को लेकर महाविद्यालय के विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से संवाद किया और अपनी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप करियर विकल्पों की जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन उन्हें रोजगार की वास्तविक प्रक्रिया को समझने तथा आत्मविश्वास के साथ चयन प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के माध्यम से महाविद्यालय ने शिक्षा, कौशल और रोजगार के बीच मजबूत सेतु स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया। आयोजन का समापन विद्यार्थियों को निरंतर कौशल विकास, सकारात्मक सोच और उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के संदेश के साथ हुआ।
एसडीएम ने ज्ञापन लेने से किया इनकार ,
आर एल पी के दो युवा पानी की टंकी पर चढ़े

बीकानेर । बीकानेर जिले में बज्जू ग्राम पंचायत क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आरएलपी कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया। आरोप है कि एसडीएम ने ज्ञापन लेने से मना कर दिया। इससे नाराज आरएलपी के दो युवा पानी की टंकी पर चढ़ गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
 ज्ञापन में ग्राम पंचायत क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का उल्लेख करते हुए उनके समाधान की मांग की गई है। ज्ञापन में ग्रामीणों की समस्याओं का समय पर निस्तारण करने तथा पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग भी उठाई गई है।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर शांतिपूर्वक ज्ञापन देने पहुंचे थे, लेकिन ज्ञापन नहीं लिया गया। इसके बाद नाराज होकर दोनों युवा पानी की टंकी पर चढ़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवाओं से समझाइश कर नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए।
सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों ने सीएम का फूंका पुतला ,
 चुनाव बहिष्कार का ऐलान

बीकानेर। उपखंड क्षेत्र के चक 3 पीडब्ल्यूएम में सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को नाराज किसानों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध दर्ज करवाया और आगामी पंचायती राज चुनावों के बहिष्कार का ऐलान किया।
 आठ बारी पानी की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत किसानों ने कहा कि यदि उनकी मांग पर सरकार द्वारा ठोस कदम नहीं उठाया गया तो क्षेत्र के किसान एवं जनप्रतिनिधि पंचायत चुनाव में भाग नहीं लेंगे। किसानों ने कहा कि न तो पर्चा दाखिल करने जाएंगे और न ही मतदान करेंगे।
किसानों का कहना है कि सिंचित क्षेत्र के किसान लंबे समय से 8 बारी पानी की मांग उठा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का अब तक समाधान नहीं हुआ है। इसी के विरोध में किसानों ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर अपना आक्रोश जताया। किसानों ने चेतावनी दी कि सिंचाई पानी की समस्या का समाधान नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा और पंचायत राज चुनाव के बहिष्कार के फैसले पर कायम रहेंगे।
कोटगेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर सहित 11 आरोपी गिरफ्तार
 बीकानेर। शहर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी, नकबजनी, आर्म्स और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों में चालानशुदा, सक्रिय हिस्ट्रीशीटर एवं आदतन अपराधियों सहित कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं अभियान के दौरान जुआ अधिनियम के तहत एक प्रकरण भी दर्ज किया गया, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है तथा विभिन्न मामलों में उनकी संलिप्तता को लेकर अनुसंधान जारी है।
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश, जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह तथा सीओ सिटी अनुज डाल के निर्देशन एवं सुपरवीजन में की गई। कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में थाना स्तर पर विशेष टीमें गठित कर अभियान चलाया गया।
पुलिस ने अभियान के दौरान चोरी एवं नकबजनी के मामलों में चालानश्दा तथा सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों पर कार्रवाई करते हुए 
 शाहजाद अली, महबूब उर्फ मोनू उर्फ डिफॉल्टर, राज जावा, साकिर, मनोज बाजवा, सागर उर्फ दुलिया, पुनित पंडित, वसीम अकरम और रितिक को गिरफ्तार किया। इसके अलावा आरपीजीओ अधिनियम के तहत आरोपी शाकिर को भी दबोचा गया।
इसी अभियान के दौरान गंगाशहर थाना के दर्ज प्रकरण में वांछित आरोपी रमेश पंचारिया को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से वांछित था और उसकी तलाश की जा रही थी।
कोटगेट पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनसे चोरी, नकबजनी, मादक पदार्थों की तस्करी तथा अन्य आपराधिक वारदातों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इन आरोपियों की अन्य लंबित मामलों में क्या भूमिका रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे। सक्रिय अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और वांछित बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम रखा जा सके।
बज्जू पुलिस की दो कार्रवाई, एमडी व डोडा पोस्त के साथ दो युवक गिरफ्तार

बीकानेर । बीकानेर जिले में बज्जू पुलिस थाना बज्जू ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नीलकण्ठ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ एमडी (मेफेड्रोन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.29 ग्राम अवैध एमडी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस एवं बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीकानेर ग्रामीण बनवारीलाल मीणा तथा कोलायत वृताधिकारी जयपाल सिंह के सुपरविजन में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत तीन-चार अक्टूबर की मध्यरात्रि को बज्जू थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक चन्द्रजीत सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बा बज्जू में कार्रवाई करते हुए बज्जू तेजपुरा निवासी बुधराम (22) पुत्र भंवरलाल जाट को 4.29 ग्राम अवैध एम
वन विभाग की कार्रवाई लकड़ियों से भरे तीन वाहनों को किया सीज, चालकों को पकड़ा

 बीकानेर। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र में हो रही हरे पेड़ों की कटाई के बाद वन विभाग की टीम में सक्रिय हो चुकी हैं । रविवार को वन विभाग की टीम ने एक साथ कार्रवाई की जिसमें एक ट्रक, एक पिकअप व एक ट्रेक्टर सहित कुल तीन वाहनों को सीज कर दिया। तीनों वाहनों में खेजड़ी, रोहिडा, देशी बबूल व विलायती बबूल की लकडिय़ों की कुतर कर अवैध परिवहन करते हुए टीम ने जब्त कर लिया। टीम ने स्टेट हाइवे 6 पर वाहनों को रूकवाया और हिसार जा रहें ट्रक चालक गुरुपालसिंह, पिकअप चालक इकबाल खान निवासी लाडनूं, ट्रेक्टर चालक को पकड़ कर गिरफ्तार किया। वन विभाग की टीम ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिना किसी अनुमति परिवहन कर ले जा रही लकड़ी कुत्तर जब्त कर ली। इस कार्रवाई को वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी मक्खनलाल शर्मा सहायक वनपाल धनपत बाना, वन रक्षक लोकेश मीणा, �
वन विभाग की कार्रवाई लकड़ियों से भरे तीन वाहनों को किया सीज, चालकों को पकड़ा

 बीकानेर। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र में हो रही हरे पेड़ों की कटाई के बाद वन विभाग की टीम में सक्रिय हो चुकी हैं । रविवार को वन विभाग की टीम ने एक साथ कार्रवाई की जिसमें एक ट्रक, एक पिकअप व एक ट्रेक्टर सहित कुल तीन वाहनों को सीज कर दिया। तीनों वाहनों में खेजड़ी, रोहिडा, देशी बबूल व विलायती बबूल की लकडिय़ों की कुतर कर अवैध परिवहन करते हुए टीम ने जब्त कर लिया। टीम ने स्टेट हाइवे 6 पर वाहनों को रूकवाया और हिसार जा रहें ट्रक चालक गुरुपालसिंह, पिकअप चालक इकबाल खान निवासी लाडनूं, ट्रेक्टर चालक को पकड़ कर गिरफ्तार किया। वन विभाग की टीम ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिना किसी अनुमति परिवहन कर ले जा रही लकड़ी कुत्तर जब्त कर ली। इस कार्रवाई को वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी मक्खनलाल शर्मा सहायक वनपाल धनपत बाना, वन रक्षक लोकेश मीणा, गिरधारी मदेरणा, नरेंद्र सिंह, किशोर कुमार की टीम द्वारा अंजाम दिया गया।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पहुंचे हदा ,
 रूघनाथ सिंह भाटी के निधन पर जताई शोक संवेदना

बीकानेर । कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी के पिता रघुनाथ सिंह भाटी के निधन के बाद हदा गांव में शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रविवार को हदा गांव पहुंचे और पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी से मुलाकात कर उनके पिता के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
 केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दिवंगत रघुनाथ सिंह भाटी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त भाटी परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी।
इस दौरान पूर्व मेयर मकसूद अहमद सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री के हदा पहुंचने को लेकर क्षेत्र में भी चर्चा रही। गौरतलब है कि हाल ही में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल के परिवार में हुए निधन पर भी पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की थी। राजनीतिक मतभेदों से अलग शोक की घड़ी में संवेदना व्यक्त करने की यह परंपरा सार्वजनिक जीवन में देखने को मिलती रही है।
इस अवसर पर मुरलीधर सेन, सवाई सिंह राजपुरोहित, धर्मवीर गिरी, चैन सिंह राजपुरोहित, श्रीराम धायल, छगनलाल प्रजापत, चम्पालाल गेधर, मोहनलाल ढाल, चोरूलाल, श्रवण कुमार सहित कई नेता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कुंडी में तैरता मिला महिला का शव ,
 मौके पर पहुंची पुलिस
 बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में नोखा रोड स्थित बाफना स्कूल के पास पानी की कुंडी में रविवार को महिला का शव तैरता मिला। शव दिखाई देने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी की कुंडी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। महिला की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
शव को कुंडी से बाहर निकालने और मोर्चरी तक पहुंचाने में सामाजिक संस्था खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों ने सहयोग किया। मौके पर राजकुमार, जनैट खान दाजी नसीम हाजी जकीर हाजी मलंग बाबा, इमरान भाई, अयूब चाचा, शकील, शोएब भाई सहित अन्य सेवादार मौजूद रहे।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला की पहचान और पानी की कुंडी में शव पहुंचने के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है।
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन का अधिवेशन सम्पन्न

नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन का 23 वां वार्षिक अधिवेशन आज रेलवे स्पोर्ट्स मैदान में जोश और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। अधिवेशन के दूसरे दिन की शुरुआत पूर्व अध्यक्ष एवं रेल श्रमिक आंदोलन के प्रणेता उमराव मल पुरोहित के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और यूनियन गीत के साथ हुई। जोनल अध्यक्ष मनोज कुमार परिहार ने गत अवधि में दिवंगत यूनियन पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रमुख हस्तियों को श्रदांजलि अर्पण कराते हुए प्रतिनिधि सत्र की कार्यवाही का विस्तृत ब्यौरा दिया। 
यूनियन के महामंत्री मुकेश माथुर ने पिछले अधिवेशन के बाद से अब तक की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए, राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय परिदृश्य, आठवा वेतन आयोग, विभिन्न कांफ्रेंस, जोनल गतिविधियां, महत्वपूर्ण उपलब्धियां, युवा एवं महिला विंग गतिविधियां, संगठनात्मक कार्यक्रम, भावी चुनोतियो आदि विषयों के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने भावी चुनौतियां का सामना करने के लिए यूनियन पदाधिकारियों को पूरे समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का आव्हान किया। यूनियन के कोषाध्यक्ष विपुल सक्सेना ने वर्षभर के आय व्यय का लेखा जोखा प्रतिनिधियों के समक्ष पेश किया।
इस अवसर पर विभिन्न मांगों संबंधी प्रस्ताव राकेश यादव ने प्रस्तुत किया और जगदीश सिंह ने इसका समर्थन करते हुए 20 नवंबर को जोनल प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। मोबाइल स्क्रीन से दूरी और एआई का सहायक साधन के रूप में ही उपयोग करने संबंधी प्रस्ताव मोहन चेलानी ने प्रस्तुत किया और के एस अहलावत ने समर्थन किया। सर्वसम्मति से तय किया गया कि इसके लिए सघन जागरूक अभियान चलाया जाएगा।
बीकानेर मंडल सचिव गणेश वशिष्ठ और अध्यक्ष प्रेम सैनी ने सभी प्रतिनिधियों का सहयोग प्रदान करने एव सफल आयोजन के लिए आभार प्रकट किया। 
सभी मंडल और कारखानों के प्रतिनिधियों ने उत्तम दर्जे की आवास, खानपान व्यवस्था और आयोजन के लिए बीकानेर मंडल और कार्यशाला टीम की जमकर तारीफ की। 

अधिवेशन के संचालन में प्रमोद यादव, नरेंद्र भारद्वाज, मोहम्मद सलीम क़ुरैशी सुभाष मीना, राजेंद्र खत्री,संजीव मलिक, दीनदयाल, दिनेश सिंह, विजय श्रीमाली,  मुश्ताक अली, शिवानंद, जितेन्द्र चौधरी, पवन बीकानेर जगसीर, महेंद्र शर्मा, अंसार अहमद, आशु सोलंकी, अम्बिका दुबे, शत्रुघन पारीक,  आदि सहित अनेक साथियो का योगदान रहा।
यूथ कांग्रेस का परिणाम जारी, रामदयाल बेनीवाल शहर और राजेश गोदारा बने देहात अध्यक्ष

 बीकानेर। भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। बीकानेर शहर और देहात दोनों इकाइयों में नए अध्यक्षों का चयन हुआ है। जारी परिणामों के अनुसार रामदयाल बेनीवाल बीकानेर शहर यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। बेनीवाल को कुल 5,700 वोट प्राप्त हुए और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को करीब 100 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। वहीं, बीकानेर देहात यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राजेश गोदारा ने शानदार जीत हासिल की। गोदारा को करीब 21 हजार वोट मिले तथा उन्होंने बड़े अंतर से चुनाव अपने नाम किया। दोनों नेताओं की जीत को यूथ कांग्रेस नेता भंवर लाल कूकणा की लीडरशिप से जोड़कर देखा जा रहा है। परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों में उत्साह
 का माहौल रहा और विजयी प्रत्याशियों को बधाइयों का दौर शुरू हो गया।
बज्जू पुलिस की दो कार्रवाई, एमडी व डोडा पोस्त के साथ दो युवक गिरफ्तार

बीकानेर । बीकानेर जिले में बज्जू पुलिस थाना बज्जू ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नीलकण्ठ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ एमडी (मेफेड्रोन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.29 ग्राम अवैध एमडी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस एवं बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीकानेर ग्रामीण बनवारीलाल मीणा तथा कोलायत वृताधिकारी जयपाल सिंह के सुपरविजन में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत तीन-चार अक्टूबर की मध्यरात्रि को बज्जू थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक चन्द्रजीत सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बा बज्जू में कार्रवाई करते हुए बज्जू तेजपुरा निवासी बुधराम (22) पुत्र भंवरलाल जाट को 4.29 ग्राम अवैध एमडी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
मामले की आगे की जांच रणजीतपुरा थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक जगदीश सिंह को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और उससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।
*कांस्टेबल रामकुमार की रही अहम भूमिका*
इस कार्रवाई में बज्जू थानाधिकारी चन्द्रजीत सिंह भाटी के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक झंवरलाल, कांस्टेबल रामकुमार, जोगेन्द्र एवं किशनलाल की टीम शामिल रही।
*डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी गिरफ्तार*
 नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नीलकण्ठ के तहत बज्जू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गौडू गांव में एक युवक को 4 किलो 360 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीकानेर ग्रामीण बनवारीलाल मीणा आरपीएस तथा वृत्ताधिकारी कोलायत जयपाल सिंह आरपीएस के सुपरविजन में नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत चार अक्टूबर को बज्जू थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक चन्द्रजीत सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गौड्डू गांव में दबिश देकर रामनिवास पुत्र शंकरलाल विश्नोई (32) निवासी गौडू को उसके घर से 4 किलो 360 ग्राम अवैध डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामले की आगे की जांच रणजीतपुरा थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक जगदीश सिंह को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी से डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त, आपूर्ति और अन्य संभावित संपर्कों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।
पुलिस टीम में थानाधिकारी चन्द्रजीत सिंह भाटी, सहायक उपनिरीक्षक झंवरलाल, कांस्टेबल रामकुमार, हड़मानराम, जोगेन्द्र एवं महिला कांस्टेबल मुकेश शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक झंवरलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
चलती ट्रेन से गिरा यात्री ,
 मौके पर मौत, 
पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर। बीकानेर जिले के लूणकरणसर थानाक्षेत्र में नाथवाना और लूणकरणसर रेलवे स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से गिरने से एक यात्री की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही लूणकरणसर पुलिस और सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स की टीम मौके पर पहुंची।पुलिस और टाइगर फोर्स की टीम ने शव को लूणकरणसर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान बाड़मेर जिले के सरनू पंजी निवासी चेन सिंह पुत्र भूर सिंह के रूप में हुई है।
रविवार दोपहर को मिली जानकारी के अनुसार चेन सिंह अपनी भाभी की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार गया था। हरिद्वार से वापस लौटते समय नाथवाना और लूणकरणसर के बीच चलती ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी और हादसे के संभावित कारणों की जांच शुरू कर दी है।
महावीर इंटरनेशनल ने वितरित किए सेनिटरी नेपकिन
बीकानेर। नोखा वीर केन्द्र चेयरमैन सुरेन्दरकुमार हीरावत ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल अपेक्स द्वारा महिला स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम  "झिझक छोङो,चुप्पी तोङो,खुलकर बोलो" के अंतर्गत आज सावित्री देवी गट्टाणी बालिका आदर्श विद्या मंदिर (रायसर रोड), नोखा में 200 सेनिटरी नेपकिन सुपुर्द किये। कार्यक्रम का शुभारंभ महावीर इंटरनेशनल प्रार्थना से किया गया। 
इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल नोखा के सचिव वीर बाबूलाल कांकरिया ने कहा कि किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान संक्रमण से बचाव हेतु स्वच्छता का पूरा ध्यान रखना चाहिए। 
केंद्र सदस्य वीर ईश्वरचन्द दूगड़ ने बताया कि नोखा वीर केन्द्र द्वारा 100 एवं यूथ केंद्र द्वारा 100 सेनिटरी नेपकिन शाला प्रधानाचार्य भागचंद बिश्नोई, श्रीमती लीलाकंवर, श्रीमती कौशल्या सियाग को सुपुर्द किए गए। यूथ केन्द्र के वीर पंकज गोयल ने बताया कि अपेक्स द्वारा यह जागरूकता कार्यक्रम प्रतिमाह 350 केन्द्रों के माध्यम से पूरे भारतवर्ष में नियमित चलाया जा रहा है। 
        शाला प्रधानाचार्य भागचंद बिश्नोई ने कहा कि किशोरवय बालिकाओं के लिए सेनेटरी नेपकिन महत्वपूर्ण आवश्यकता है, तथा इस प्रकार के हाइजैनिक सेनिटरी नेपकिन का उपयोग से संक्रमण से बचा जा सकता है।
इस कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह राठौड़, श्याम सेवग,सुरेंद्र विश्नोई, प्रियंका गोयल, सुनीता कंवर राठौड़ सहित शाला स्टाफ उपस्थित था। 
प्रधानाचार्य भागचंद बिश्नोई ने बालिकाओं के स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूकता के प्रयासों व सेवा कार्यों हेतु महावीर इंटरनेशनल का आभार प्रकट किया।
पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी के पिता रघुनाथ सिंह भाटी का निधन, अंतिम संस्कार में जूली, डोटासरा एवं सुशीला डूडी शामिल हुए 

बीकानेर । पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता भंवर सिंह भाटी के पिता रघुनाथ सिंह भाटी का शनिवार की सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उपचार के दौरान आज शनिवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
रघुनाथ सिंह भाटी कांग्रेस से लंबे समय तक जुड़े रहे और पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने प्रधान के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई और क्षेत्र की राजनीति में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। वे कांग्रेस के टिकट पर दो बार चुनाव भी लड़ चुके थे।
रघुनाथ सिंह भाटी के निधन की खबर सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया। नेताओं ने उनके निधन को कांग्रेस और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। शनिवार की शाम को 
उनका अंतिम संस्कार उनके गांव हदा में किया गया। इस अवसर पर 
 भंवर सिंह  भाटी  के  पिता के अंतिम संस्कार में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं नोखा कांग्रेस विधायक सुशीला डूडी, पूर्व मंत्री गोविन्द राम मेघवाल, बिशना राम सिहाग, मदन गोपाल मेघवाल ने सम्मिलित होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और भंवर सिंह  से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
ईश्वर इस असहनीय दुःख में भाटी परिवार को अपार संबल प्रदान करें। इस अवसर पर 
 पूर्व मंत्री के पिता  रूघनाथ सिंह  भाटी  के स्वर्गवास पर उनके पैतृक गांव हदां में नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी ने पहुंचकर अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
[अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब।अंतिम संस्कार में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई नेता पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।
रामेश्वर डूडी की पहली पुण्यतिथि पर हुई श्रद्धांजलि सभा आयोजित, भावुक हुई सुशीला डूडी
बीकानेर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा है कि जिस तरह से स्थानीय निकाय में कांग्रेस ने शहर में मेयर बनाया है, ठीक वैसे ही पंचायत चुनाव में कांग्रेस को जीतकर दिखाना है। अपना और पराया छोड़कर मैदान में उतरना होगा। ये प्रण लो कि जिसे टिकट देंगे, उसे ही प्रमुख और प्रधान बना देंगे। भाजपा सरकार के झूठे वादों के खिलाफ लड़ना होगा।
यहां कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी की श्रद्धांजलि सभा में डोटासरा ने कहा कि भजनलाल सरकार में किसान को बीज तक नकली मिल रहा है। कांग्रेस को एक जुट होकर लड़ना होगा। उन्होंने कांग्रेस नेता डॉ. बी.डी. कल्ला, शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल का जिक्र करते हुए कहा कि इन्होंने जीतकर दिखा दिया है तो आप भी गांव में जीत दिलाकर बताओ। उन्होंने केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से नाम काटने के मुद्दे पर सरकार ने हरियाणा, बंगाल को लूटने के बाद अब नाम फिर से जोड़ने की बात कर रहा है। डोटासरा ने कहा कि मैंने जिंदगी में कभी झूठ नहीं बोला, गलती हो सकती है लेकिन झूठ नहीं बोला। उन्होंने कांग्रेस का हाथ मजबूत करने की अपील की।
बीकानेर में दिवंगत कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी की पहली पुण्यतिथि पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। उदयरामसर-नोखा रोड स्थित डूडी के समाधि स्थल पर होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंच गए हैं। डूडी और जुली दोनों ने बीकानेर से पहले श्रीडूंगरगढ़ में कार्यकर्ताओं के साथ एक सभा में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री गोविन्द मेघवाल ने कहा कि डूडी महापुरुष थे।
कार्यक्रम के दौरान नोखा विधायक और डूडी की पत्नी सुशीला डूडी भावुक हो गई। उन्होंने कहा कि हम नाराज होते थे कि डूडी घर पर समय नहीं देते थे, आज जब जनता का प्यार देखती हूं तो पता चलता है कि डूडी जनता के लिए बने थे। ये कहते हुए नोखा विधायक भावुक हो गई। उनकी आंखों से आंसु टपक पड़े। फिर भी उन्होंने खुद को संभाला और संबोधन पूरा किया।
*आज से ही पंचायत चुनाव में जुटें*
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली ने कहा कि रामेश्वर डूडी को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आज ही जुट जाना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को युवा नेता देने वाले डूडी को याद करके भावुक हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों का कर्ज माफ हुआ तो इसका श्रेय सिर्फ रामेश्वर डूडी को जाता है। जिन्होंने नेता प्रतिपक्ष रहते हुए विधानसभा में धरना दिया।
*गोविन्द मेघवाल ने कहा, कांग्रेस को मजबूत करें*
इस शोकसभा में पूर्व मंत्री गोविन्द मेघवाल ने कहा कि पंचायत राज के चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत हासिल करके डूडी को श्रद्धांजलि देनी चाहिए। अगर हम हार गए, तो लोग कहेंगे डूडी की टीम कमजोर रह गई। लोकसभा में कांग्रेस बीकानेर में लगातार हार रही है, इस पर भी सोचना चाहिए। उन्होंने मेयर चुनाव में बीकानेर में जीत का श्रेय डॉ. बीडी कल्ला को दिया।
*डॉ. कल्ला ने कहा, किसानों का भला किया*
बीकानेर जिले के सर्वांगीण विकास के लिए हर पंचायत को कुछ न कुछ सहयोग दिया। आज भी पूर्व सरपंच याद करते हैं कि हमारे गांव को डूडी ने क्या दिया? सांसद रहते हुए भी उन्होंने आठों विधानसभा क्षेत्रों में काम किया। राजस्थान स्टेट एग्रो फाइनेंस की कमान भी संभाली। वो किसान केसरी थे और विधानसभा में उनके प्रयास दर्ज हैं। इस पंचायत चुनाव में डूडी नहीं है लेकिन हमें उनकी जीत का सिलसिला जारी रखना है।
इससे पहले बीकानेर, नागौर सहित प्रदेशभर से कांग्रेस नेता डूडी को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके समाधि स्थल पहुंचे हैं। जहां डूडी की पत्नी और नोखा विधायक सुशीला डूडी ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल भी सभा में शामिल हुए हैं।
मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश ,
 तीन आरोपी गिरफ्तार, 
एक नाबालिग निरुद्ध

 बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र के मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाले अंतर जिला गिरोह का नोखा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को ट्रेस कर एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। यह गिरोह मात्र 20 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता था।
थानाधिकारी गोविंद सिंह ने बताया कि एक अगस्त को भामटसर गांव में लगे टावर पर रात करीब दो बजे चोरी का अलार्म कंपनी को मिला। इस पर एयरटेल कंपनी के अधिकारी भरत सिंह ने नोखा थाने में मामला दर्ज करवाया। अधिकारी ने पुलिस और अपने तकनीशियन को सूचना देकर मौके पर भेजा। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि बिना नंबरी कैंपर गाड़ी में सवार चोर गिरोह के सदस्य टावर से बैटरियां चुरा ले गए। इससे पहले भी यही गिरोह यहां से 20 बैटरियां चोरी कर ले गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआई गोविंद सिंह के नेतृत
अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों को कुचला, मौत 

बीकानेर। बीकानेर जिले के छतरगढ़ तहसील में शनिवार की शाम को सड़क हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत, 
बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचला, 
हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार, 
सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुच क्षेत्र में करवाई नाकेबंदी, 
मृतक युवकों की पहचान रामनगर निवासी सन्तोष पुत्र मोहनलाल जाट व 
रतिराम पुत्र नत्थुराम जाट के रुप में हुई, 
छतरगढ थाना क्षेत्र के 465 आरडी के पास हुआ दर्दनाक हादसा, 
थानाधिकारी नवनीत सिंह ने दी घटना की जानकारी।
हर तरफ लाल ही लाल रेलवे यूनियन ने निकाली जोरदार रैली

बीकानेर।‌ शनिवार दोपहर को बीकानेर रेलवे स्टेशन के द्वितीय द्वार से शुरूआत हुई रैली जो कि बोथरा कॉम्पलेक्स, प्रेमजी पोईन्ट, सादुलसिंह सर्किल, कलेक्टर कार्यालय से तुलसी सर्किल होते हुए रेलवे स्टेडियम पहुंची।
नोर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन के 23 वे वार्षिक अधिवेशन के दौरान लगभग डेढ हजार रेल कर्मचारियों की रैली जिसमें घोडे उंट विन्टेज कार, लाल छाता लिये महिलाएं, एवं लाल टीशर्ट पहने लगभग 1500 रेल कर्मचारी बीकानेर रेलवे स्टेशन के द्वितीय द्वार से रैली के रूप में रवाना हुए इन इन जगहो से जब यह रैली निकली तो लाल ही लाल नजारा था, और रेल कर्मचारियेंा की मांगों से सम्बन्धित नारो से यूवा रेल कर्मियों का जोश देखते ही बनता था। जगह जगह रैली पर पुष्प वर्षा हुई और रैली मं भाग लेने वालो में उत्सव जैसा उत्साह था रैली रेलवे स्पोर्टस काम्पलेक्स में पहुंच कर सभा में परिवर्तित हो गई।
अधिवेशन का उदघाटन करते हुए एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा मंडल रेल प्रबन्धक सहित विभिन्न अतिथियां ने दीप प्रजवलित कर इस ओपन सेशन का शुभारम्भ किया।
एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा कहा कि लोग ये कह रहे थे कि ये ये सरकार आठवा वेतन आयोग गठित नही करेगी लकिने हमने गठित करवा दिया और अब ये कहा जा रहा है कि इसमें कुछ नही मिलेगा हम कर्मचारियां के पक्ष में अनुकुल सिफारिश कराने की भरसक कोशिश करते रहेगें व कैडर रिस्ट्रक्चरिंग के माध्यम से विभिन्न कैटेगरी में उच्च पदां की संख्या बढाने पर सहमति होने के बावजूद रेल मंत्रालय ने आदेश अनावश्यक रूप से लटका रखे है।
उन्होने कहा कि हम इस सिधान्त पर विश्वास रखते है कि बातचीत से यदि कोई हल निकलता हो, लेकिन यदि हठधर्मिता बनी रहती है तो हम संघर्ष में भी पीछे नही रहेगें। उन्होने कहा कि ट्रेकमेन्टेनर को अन्य कैटैगी में पदोंन्नती के लिए सीधी भर्ती के 10 प्रतिशत पद कम करके एलडीसी बनाकर ओपन करने का मुद्दा रेलवे कबोर्ड में विचाराधिन है । इसके अलावा ट्रेकमेन्टरों की पेट्रोलिंग नये कार्यों के लिए नये पदो का सर्जन सहित विभिन्न मुददों के सम्बन्धों में हम लगातार बातचीत कर रहे है।
 रेल कर्मचारियां को बोनस का जिक्र करते हुए उन्होने कहां की हमारी कोशिश है कि 7000 हजार की भुगतान सीमा समाप्त हो जाये, लेकिन सरकार को इस पर निर्णय करना है। रेलों मं रोजमरा के कार्यों में आउटसोर्सिग रेलों की संरक्षा एवं सुलभपरिचालन की द्वष्टि से घातिक है। इस मुददे को लेकर 08 अक्टुबर को एआईआरएफ राष्ट्रिय अधिवेशन नई दिल्ली में कर रहा है जिसमें भावी रणनीति तय होगी। उन्होने यूनियन के भव्य आयोजन एवं शानदार रैली के लिए यूनियन नेत्त्व एवं बीकानेर के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकरताओं को बधाई दी।
उदघाटन सत्र को एआईआरएफ के कार्यकारी अध्यक्ष जे. आर. भोसले, पीसीपीओ, राजीव सिंह, डीआरएम गौरव गोविल, एससीएसटी एशोसियेशन के अध्यक्ष बी.एल बैरवा, व यूनियन के महांमत्री मुकेश माथुर ने भी सम्बोधित किया।
उदघाटन सत्र का संचालन शत्रुघ्न पारीक एवं अम्बिका दूबे ने किया जबकी अध्यक्षता जोनल अध्यक्ष मनोज पडिहार ने की। उदधाटन सत्र की शुरूआत में यूनियन के मंडल सचिव गणेश वशिष्ठ एवं मंडल अध्यक्ष प्रेम कुमार सैनी तथा उनकी टीम द्वारा विभिन्न गणमान्य अतिथी यूनियन के जोनल पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों का साफा, माला पहनाकर एवं शॉल, व स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मान किया। ये जानकारी मोहम्मद कुरैशी ने दी।
मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश ,
 तीन आरोपी गिरफ्तार, 
एक नाबालिग निरुद्ध

 बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र के मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाले अंतर जिला गिरोह का नोखा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को ट्रेस कर एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। यह गिरोह मात्र 20 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता था।
थानाधिकारी गोविंद सिंह ने बताया कि एक अगस्त को भामटसर गांव में लगे टावर पर रात करीब दो बजे चोरी का अलार्म कंपनी को मिला। इस पर एयरटेल कंपनी के अधिकारी भरत सिंह ने नोखा थाने में मामला दर्ज करवाया। अधिकारी ने पुलिस और अपने तकनीशियन को सूचना देकर मौके पर भेजा। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि बिना नंबरी कैंपर गाड़ी में सवार चोर गिरोह के सदस्य टावर से बैटरियां चुरा ले गए। इससे पहले भी यही गिरोह यहां से 20 बैटरियां चोरी कर ले गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआई गोविंद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में एएसआई ताराचंद, कांस्टेबल जयप्रकाश और पुखराज शामिल रहे। पुलिस ने तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरोह के सदस्यों प्रहलाद सिंह, सांग सिंह, कैलाश मेघवाल और जीतेंद्र मेघवाल को ट्रेस किया।
पूछताछ में सामने आया कि गिरोह द्वारा बीकानेर, नागौर, जोधपुर सहित अन्य जिलों में भी टावरों से बैटरी चोरी की वारदातें की गई हैं। पुलिस ने गिरोह के एक नाबालिग सदस्य को निरुद्ध किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार गिरोह सुनसान जगहों पर लगे टावरों को निशाना बनाता था और अलार्म बजने से पहले ही बैटरियां निकालकर फरार हो जाता था।
रहवासी ढाणी में लगी आग ,
 तीन झोंपड़े जलकर हुए
राख, 
घरेलू सामान सहित अनाज जलकर हुआ नष्ट

बीकानेर। नोखा के गकंवलीसर गांव में शनिवार को मगन सिंह राजपुत की रहवासी ढाणी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, जिसकी चपेट में आने से तीन झोंपड़े जलकर राख हो गए। गांव में आग की सूचना मिलते ही पटवारी हल्का भगवत लोहार एवं ग्राम पंचायत सरपंच नेमचंद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि ढाणी में बने तीन झोंपड़े पूरी तरह जलकर राख हो गए। झोंपड़ों में रखा घरेलू सामान, बिस्तर, अनाज सहित अन्य सामग्री भी आग की भेंट चढ़ गई। आगजनी की घटना में पीडित परिवार को काफी नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई तथा कोई पशुहानि भी नहीं हुई। मौके पर पहुंचे पटवारी एवं सरपंच ने नुकसान की स्थिति का जायजा लेने।
गीता विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करने वाला ग्रंथ है-पूज्य स्वामीश्रीविमर्शानंदगिरि जी महाराज 

 बीकानेर। परम श्रद्धेय स्वामी संवित् सोमगिरिजी महाराज के आशीर्वाद से तथा उनके कृपापात्र शिष्य, मंदिर अधिष्ठाता पूज्य स्वामी श्रीविमर्शानंदगिरि जी महाराज के सान्निध्य में 30वीं गीता ज्ञान लिखित परीक्षा आज शनिवार, 3 अक्टुबर को प्रातः 11 से 12 बजे तक विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में आयोजित हुई। जिसके लिए श्रीमद्भगवद्गीता क्रमांक 20, गीताप्रेस, गोरखपुर अथवा मानव प्रबोधन प्रन्यास द्वारा प्रकाशित गीता-पुस्तक की सहायता से विद्यार्थियों ने अपने प्रश्न-पत्र को हल किया। परीक्षा पाठ्यक्रम का कक्षा वार वर्गीकरण शिशु वर्ग कक्षा- 4 व 5 के विद्यार्थियों हेतु गीता के 1 से 3 अध्याय तक, कनिष्ठ वर्ग कक्षा-  6, 7, 8 के विद्यार्थियों हेतु गीता के 1 से 9 अध्याय तक, वरिष्ठ वर्ग कक्षा- 9 से 12 के विद्यार्थियों हेतु गीता के 1 से 18 अध्याय तक तथा महाविद्यालय वर्ग सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों हेतु गीता के 1 से 18 अध्याय निर्धारित किया गया।
मानव प्रबोधन प्रन्यास के विजेन्द्र सिंह भाटी बताया कि पंजीकृत सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक गीता ज्ञान परीक्षा में सम्मिलित होकर प्रश्नों को हल किया, जिसमें बीकानेर के अतिरिक्त श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर, नोखा, कातर तथा कोलायत क्षेत्र के विद्यालयों के विद्यार्थी भी सम्मिलित हुएं। इस वर्ष की गीता ज्ञान परीक्षा में कुल 17440 विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा शेष विद्यालयों के 10151 विद्यार्थियों की परीक्षा शनिवार, 10 अक्टुबर को आयोजित की जाएगी। गीता ज्ञान परीक्षा के संपूर्ण आयोजन में गीता प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षकों का अपार सहायोग प्राप्त हुआ।