छतरगढ़ में बड़ा हादसा, -इंदिरा गांधी नहर में गिरी गाड़ी
- एक युवक की मौत
-दूसरे की तलाश जारी
बीकानेर। बीकानेर जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र में इंदिरा गांधी मुख्य नहर की 655 आरडी पर एक बड़ा हादसा आज शुक्रवार की शाम ह सामने आया है। यहां पांच लोगों से सवार एक गाड़ी नहर में गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद तीन युवक तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि दो युवक नहर में लापता हो गए।
सूचना मिलने पर छतरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना के अनुसार पुलिस ने नहर से एक युवक का शव बरामद कर लिया है, जबकि खबर लिखे जाने तक दूसरे युवक की तलाश जारी थी।