रांची : रांची जिले के बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव के घोड़ाटांगर में सोहराई जतरा का आयोजन किया गया। सोहराई जतरा में बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्रों से लोग मेला देखने पहुंचे हुए थे। मेला में नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सुरेश बैठा, समाज सेवी सह भाजपा नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश, रांची के पूर्व जिप उपाध्यक्ष सह आजसू पार्टी के महिला नेत्री पार्वती देवी, उप प्रमुख हरदेव साहू,गुरुगाई मुखिया जयंती देवी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मेला में अतिथि के रुप में भाजपा नेता कमलेश राम, यादव समाज के बुढ़मू प्रखंड अध्यक्ष नरेश यादव, सचिव हीरालाल यादव, यादव समाज के युवा नेता अजय कुमार यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए। अतिथियों ने सोहराई जतरा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से हमारी पारंपरिक संस्कृति और विरासत को जीवित रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को जोड़ने का काम करते हैं। जतरा में रंगारंग नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आए कलाकारों ने अपने नृत्य व कला को मेला में प्रस्तुत किया और मेला देखने आए लोगों को मनोरंजन कराया। मेला ईख खिलौने मिठाई की दुकान लगी हुई थी और मेला में काफी भीड़ देखी गई। मेले के सफल आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष बालिन्दर गोप, उपाध्यक्ष अजय गोप, सचिव शिवशंकर गोप, कोषाध्यक्ष प्रकाश गोप, महामंत्री संदीप गोप, संरक्षक दीपक गोप, गिरधारी गोप, अनिल गोप, गणेश गोप, सहदेव गोप, बसंत गोप एवं विन्देश्वर गोप सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। मेला की सुरक्षा व्यवस्था की कमान ठाकुरगांव थाना प्रभारी शुभम कुमार संभाले हुए थे और उन्होंने अपने थाना के एसआई दिलीप कुमार, पंकज यादव, एएसआई सुनील दास एवं थाना के पुलिस बल के जवानों के साथ उपस्थित होकर मेला को शांतिपूर्ण संपन्न कराया। इधर बुढ़मू प्रखंड के मुरू गांव में सोहराई के अवसर पर सोहराई मेला का आयोजन किया गया। मेला में नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें आए कलाकारों ने अपने नृत्य एवं कला को मेला में प्रस्तुत किया और मेला देखने आए लोगों को मनोरंजन कराया। मेला में काफी भीड़ रही। मेला में ईख , खिलौने, मिठाई की दुकान लगी हुए थी। मेला शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मेला के सफल आयोजन में कमेटी के लोगों का सराहनीय योगदान रहा।#virlvideoburmunews
Burmu, Ranchi | Nov 11, 2026