होली व रमजान त्योहार को लेकर शुक्रवार को जगन्नाथपुर थाना परिसर में जगन्नाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्यम कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में अंचल अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा,जगन्नाथपुर थाना प्रभारी टिंकु दास शामिल हुए. बैठक में होली पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई।