झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया के नेतृत्व में देशव्यापी हड़ताल को लेकर जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत जुगीनन्दा,गरदीसाई नोन्दोसाई,बाईहातु,झीरपाई सरबिल,बड़ानन्दा एवं डांगोवापोसी बाजार में नुक्कड़ सभा कर किसानों को देशव्यापी हड़ताल की जानकारी दी गई। 12 फरवरी को होने वाले देशव्यापी बंद को सफल बनाने का आह्वान किया गया।