जगन्नाथपुर: डांगुआपोसी में रेलवे ब्रिज निर्माण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन
आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के बैनर तले मानसिंह तिरिया जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य के नेतृत्व में रेल प्रबंधन, चक्रधरपुर रेल मंडल पश्चिम सिंहभूम को ओवर ब्रिज निर्माण कराने के संबंध में धरना प्रदर्शन कर मांग पत्र सौंपा गया।मानसिंह तिरिया ने कहा कि चक्रधरपुर रेल मंडल का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन डांगोवापोसी में ओवरब्रिज नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही।