रोबोकेरा में हाईवा जलाने के मामले का खुलासा आनंदपुर पुलिस ने कर लिया है। इस मामले में एक नाबालिक को निरुद्ध किया गया है, जबकि एक 18 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं चार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। गिरफ्तार आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।