जगन्नाथपुर: जगन्नाथपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया
विगत 12 फरवरी को जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले का उद्वेदन करते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। हत्या आरोपी 20 वर्षीय सुरेश सिंकू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में 13 फरवरी को प्रधान हेंब्रम के द्वारा जगन्नाथपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया था।