पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुटिनता–डांगूवापोषी मुख्य मार्ग पर कुचिबेड़ा गांव के समीप गीटी डस्ट से लदे एक हाईवा ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना करीब साढ़े बारह बजे हुई, जब चलती गाड़ी से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगीं।