मसूरी में बारिश, तेज हवाओं और ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, गर्म कपड़ों और हीटर का लेना पड़ा सहारा
सुबह से रुक-रुककर हुई बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन; पर्यटक सुहावने मौसम का उठा रहे आनंद’’
मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से हो रही हल्की बारिश, तेज हवाओं और तापमान में गिरावट ने लोगों को ठंड का एहसास करा दिया। सर्द हवाओं के चलते शहर में ठिठुरन बढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड से बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़ों, हीटर और अलाव का सहारा लेना पड़ा। वहीं, बदलते मौसम के बीच मसूरी पहुंचे पर्यटक पहाड़ों की धुंध, बारिश और ठंडी हवाओं का आनंद लेते नजर आए। सुबह से आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया। इसके साथ चल रही तेज हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी।
#cmuttrakhkhand #BJPNEWS #congressnews #GaneshJoshi #CongressParty #Congressman #BJPGovernment #landslide #uttarkhand #ganesh
Mussoorie, Dehradun | Nov 4, 2026