Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

Ganeshjoshi

"आये तो सही शक्तिमान, बैठे तो सही मेरे साथ, कि उन्होंने 15 सालो में किया क्या है मसूरी विधानसभा के साथ?" #congress #inc #bjpvscongress #ganeshjoshi #mussoorie #vidhansabhaelection2027 #election2027

"आये तो सही शक्तिमान, बैठे तो सही मेरे साथ, कि उन्होंने 15 सालो में किया क्या है मसूरी विधानसभा के साथ?" #congress #inc #bjpvscongress #ganeshjoshi #mussoorie #vidhansabhaelection2027 #election2027

Hardwar, Haridwar | Jul 28, 2026

मसूरी में मूसलाधार बारिश ने फिर बरपाया कहर, पानी वाले बैंड पर मलबे में समाया रेस्टोरेंट; 2025 की त्रासदी का दर्द फिर हुआ ताजा
#landslide #uttarakhand #dehradun #GaneshJoshi #BJPGovernment

मसूरी में मूसलाधार बारिश ने फिर बरपाया कहर, पानी वाले बैंड पर मलबे में समाया रेस्टोरेंट; 2025 की त्रासदी का दर्द फिर हुआ ताजा #landslide #uttarakhand #dehradun #GaneshJoshi #BJPGovernment

Mussoorie, Dehradun | Jul 28, 2026

मसूरी कांग्रेस ने पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि, डॉ. ए पीजे अब्दुल कलाम को भी किया नमन

मसूरी शहर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को झूलाघर स्थित कांग्रेस भवन में उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं इंटक के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं ‘मिसाइल मैन’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को भी श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि स्व. हीरा सिंह बिष्ट ने अपना संपूर्ण जीवन संगठन को मजबूत करने, श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करने और उत्तराखंड के विकास के लिए समर्पित किया। उनका सरल व्यक्तित्व, जनसेवा के प्रति समर्पण और संघर्षशील नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा। उन्होने कहा कि स्व. बिष्ट का निधन केवल कांग्रेस के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी और संगठन को नई दिशा देने का कार्य किया। उनके योगदान को प्रदेश लंबे समय तक याद रखेगा। सभा में नेताओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन और विचारों का भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम ने देश के युवाओं को बड़े सपने देखने, शिक्षा, विज्ञान और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा दी। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही भारत को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. हीरा सिंह बिष्ट और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही दिवंगत नेता की पुण्यात्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
#GaneshJoshi #landslide #mussoorie #uttarkhand #uttrakhand

मसूरी कांग्रेस ने पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि, डॉ. ए पीजे अब्दुल कलाम को भी किया नमन मसूरी शहर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को झूलाघर स्थित कांग्रेस भवन में उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं इंटक के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं ‘मिसाइल मैन’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को भी श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि स्व. हीरा सिंह बिष्ट ने अपना संपूर्ण जीवन संगठन को मजबूत करने, श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करने और उत्तराखंड के विकास के लिए समर्पित किया। उनका सरल व्यक्तित्व, जनसेवा के प्रति समर्पण और संघर्षशील नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा। उन्होने कहा कि स्व. बिष्ट का निधन केवल कांग्रेस के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी और संगठन को नई दिशा देने का कार्य किया। उनके योगदान को प्रदेश लंबे समय तक याद रखेगा। सभा में नेताओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन और विचारों का भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम ने देश के युवाओं को बड़े सपने देखने, शिक्षा, विज्ञान और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा दी। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही भारत को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. हीरा सिंह बिष्ट और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही दिवंगत नेता की पुण्यात्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। #GaneshJoshi #landslide #mussoorie #uttarkhand #uttrakhand

Mussoorie, Dehradun | Jul 27, 2026

मसूरी में कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाल युवाओं के संघर्ष को किया सलाम

मसूरी। देशभर में छात्रों के आंदोलन और शिक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवालों की गूंज षुक्रवार को मसूरी में भी सुनाई दी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी ने अंबेडकर चौक से महात्मा गांधी प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकालकर महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में छात्रों द्वारा किए गए आंदोलन को लोकतांत्रिक संघर्ष का प्रतीक बताया।अंबेडकर चौक से शुरू हुआ मार्च महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुंचा, जहां दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शिक्षा में पारदर्शिता, लोकतांत्रिक मूल्यों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया गया।
 
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में छात्रों ने जिस साहस और एकजुटता के साथ अपनी बात रखी, उसने पूरे देश के युवाओं को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
कांग्रेस नेता विजयलक्ष्मी कोहली ने कहा कि महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर ने लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संदेश दिया था। आज उसी रास्ते पर चलते हुए युवा अपने भविष्य और शिक्षा के अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों की आवाज का सम्मान होना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार सामने आए पेपर लीक के मामलों से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन के बाद शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की उम्मीद जगी है और सरकार को युवाओं का विश्वास बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे 
#BJPGovernment #uttarakhand #dehradun #GaneshJoshi

मसूरी में कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाल युवाओं के संघर्ष को किया सलाम मसूरी। देशभर में छात्रों के आंदोलन और शिक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवालों की गूंज षुक्रवार को मसूरी में भी सुनाई दी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी ने अंबेडकर चौक से महात्मा गांधी प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकालकर महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में छात्रों द्वारा किए गए आंदोलन को लोकतांत्रिक संघर्ष का प्रतीक बताया।अंबेडकर चौक से शुरू हुआ मार्च महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुंचा, जहां दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शिक्षा में पारदर्शिता, लोकतांत्रिक मूल्यों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में छात्रों ने जिस साहस और एकजुटता के साथ अपनी बात रखी, उसने पूरे देश के युवाओं को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। कांग्रेस नेता विजयलक्ष्मी कोहली ने कहा कि महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर ने लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संदेश दिया था। आज उसी रास्ते पर चलते हुए युवा अपने भविष्य और शिक्षा के अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों की आवाज का सम्मान होना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार सामने आए पेपर लीक के मामलों से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन के बाद शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की उम्मीद जगी है और सरकार को युवाओं का विश्वास बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे #BJPGovernment #uttarakhand #dehradun #GaneshJoshi

Mussoorie, Dehradun | Jul 25, 2026

मसूरी की लाइफलाइन पर संकट, मंत्री गणेश जोशी पहुंचे मौके पर
पानी वाले बैंड पर क्षतिग्रस्त सड़क का किया निरीक्षण, युद्धस्तर पर मरम्मत के निर्देश

मसूरी में लगातार बारिश से क्षतिग्रस्त हुए देहरादून-मसूरी मार्ग के पानी वाले बैंड क्षेत्र का मंगलवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निरीक्षण किया। सड़क की स्थिति का जायजा लेने के बाद उन्होंने अधिकारियों को पुनर्निर्माण कार्य में तेजी लाने और यातायात जल्द सामान्य करने के निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि मसूरी की लाइफलाइन माने जाने वाले इस मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए। उन्होंने दलदली और संवेदनशील स्थानों पर पत्थर-गिट्टी डालने, बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड लगाने और अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश भी दिए।
गणेश जोशी ने कहा कि लोगों की सुरक्षा और सुगम यातायात सरकार की प्राथमिकता है।
#landslide #uttarakhand #dehradun #uttarkhand #GaneshJoshi

मसूरी की लाइफलाइन पर संकट, मंत्री गणेश जोशी पहुंचे मौके पर पानी वाले बैंड पर क्षतिग्रस्त सड़क का किया निरीक्षण, युद्धस्तर पर मरम्मत के निर्देश मसूरी में लगातार बारिश से क्षतिग्रस्त हुए देहरादून-मसूरी मार्ग के पानी वाले बैंड क्षेत्र का मंगलवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निरीक्षण किया। सड़क की स्थिति का जायजा लेने के बाद उन्होंने अधिकारियों को पुनर्निर्माण कार्य में तेजी लाने और यातायात जल्द सामान्य करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि मसूरी की लाइफलाइन माने जाने वाले इस मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए। उन्होंने दलदली और संवेदनशील स्थानों पर पत्थर-गिट्टी डालने, बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड लगाने और अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश भी दिए। गणेश जोशी ने कहा कि लोगों की सुरक्षा और सुगम यातायात सरकार की प्राथमिकता है। #landslide #uttarakhand #dehradun #uttarkhand #GaneshJoshi

Mussoorie, Dehradun | Jul 23, 2026

Latest Ganeshjoshi News Videos - Watch the Latest News of August 8, 2026 | Public App