कटघोरा: कोरबा के दीपका में पति की हत्या कराने वाली पत्नी और सुपारी किलर को उम्रकैद, बेटी की गवाही बनी सजा का आधार
Katghora, Korba | Nov 14, 2026 कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र में पति की हत्या कराने वाली पत्नी और सुपारी लेकर हत्या करने वाले आरोपी को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कटघोरा के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश मधु तिवारी ने दोनों आरोपियों को हत्या का दोषी ठहराया है।दरअसल, ऊर्जानगर निवासी जगजीवन राठे की टंगिया से वार कर हत्या कर दी गई थी।