डूंगरपुर में शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, क्रेटा कार से 5 लाख की शराब जब्त; चालक फरार
डूंगरपुर। पंचायतीराज चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चौरासी पुलिस ने वैजा पुलिस चौकी के पास कार्रवाई करते हुए क्रेटा कार से करीब 5 लाख रुपए की शराब जब्त की। नाकाबंदी के दौरान चालक पुलिस को देखकर कार मोड़ने लगा। पीछा करने पर वह होटल के सामने कार छोड़कर अंधेरे में फरार हो गया। तलाशी में 1493 बीयर टीन, 575 पव्वे, 12 बोतलें और 96 हाफ अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने 20 लाख की कार सहित कुल 25 लाख रुपए का माल जब्त कर आबकारी कानून के तहत कार्रवाई शुरू की।
#Dungarpur #IllegalLiquor #LiquorSmuggling #RajasthanPolice #ChaurasiPolice CrimeNews