डूंगरपुर में नौकरी लगाने के नाम पर 3.50 लाख की ठगी, आठ महीने से फरार आरोपी बांसवाड़ा से गिरफ्तार
डूंगरपुर। एलडीसी/ब्लॉक कोऑर्डिनेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर 3.50 लाख रुपए की ठगी के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी अरविंद वडेरा (34) निवासी रोहिड़ा, थाना लोहारिया, बांसवाड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सचिन सोनी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर राशि ली थी। दीपावली के बाद नियुक्ति आदेश दिलाने का भरोसा दिया, लेकिन नौकरी नहीं लगवाई और रकम भी वापस नहीं की। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी करीब आठ महीने से फरार था। पुलिस अब मामले में अन्य ठगी की वारदातों की जांच कर रही है।
#Dungarpur #JobFraud #FraudCase #LDCJob #CrimeNews RajasthanNews PoliceAction