पेट्रोल पंप पर कलर करते समय 11 केवी लाइन की चपेट में आए मामा-भांजा, गंभीर रूप से झुलसे
डूंगरपुर जिले के रिछा गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पेट्रोल पंप पर कलर करने के दौरान 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से सागोट निवासी मामा ईश्वर और भांजा कमलेश गंभीर रूप से झुलस गए। जानकारी के अनुसार, दोनों लगभग 15 फीट ऊंची लोहे की पहियों वाली सीढ़ी लेकर पेट्रोल पंप से बाहर निकल रहे थे, तभी सीढ़ी ऊपर गुजर रही बिजली लाइन से छू गई। हादसे के बाद तुरंत जीएसएस को सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद करवाई गई। इसके बाद दोनों घायलों को आसपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
#Dungarpur #RajasthanNews #BreakingNews #Aspur #AccidentNews
Dungarpur, Dungarpur | Oct 12, 2026