डूंगरपुर-सागवाड़ा मार्ग पर शंकर घाटी के पास पलटा ऑटो, छह माह की गर्भवती समेत 8 से अधिक यात्री घायल
डूंगरपुर-सागवाड़ा मार्ग पर सोमवार दोपहर सवारियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर शंकर घाटी के पास पलट गया, जिससे उसमें सवार 8 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए अधिकांश लोग महिलाएं थीं, जिनमें छह माह की गर्भवती रेखा पत्नी हितेंद्र रोत भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने पर एंबुलेंस के पायलट दिनेश रोत और ईएमटी निकुंज जोशी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में रेखा, खुश्बू, दीपिका, संगीता और कमला सहित सभी घायलों का उपचार जारी है।
#Dungarpur #RoadAccident #SagwaraRoad #ShankarGhati #AutoAccident D幸ngarpurNews