बांसवाड़ा में ACB का बड़ा ट्रैप: 40 हजार की रिश्वत लेते CJM कोर्ट का रीडर और होमगार्ड चालक गिरफ्तार
बांसवाड़ा में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीजेएम कोर्ट के रीडर संदीप कुमार नानावटी और होमगार्ड चालक राहुल चंदेल को 40 हजार रुपये की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। एसीबी के अनुसार, जमानत खारिज नहीं कराने और विचाराधीन मुकदमे में मदद करने के बदले रिश्वत मांगी गई थी। 11 अक्टूबर को शिकायत का सत्यापन किया गया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। सोमवार को ट्रैप कार्रवाई के दौरान चालक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। मामले में रीडर को भी गिरफ्तार किया गया है। एसीबी दोनों आरोपियों से पूछताछ कर जांच कर रही है।
#ACB #Banswara #BriberyCase #Corruption #RajasthanNews ACBAction BriberyArrest