नईसराय: नई सराय के अमरौद गांव में खंभों पर तार नहीं, घरों में लगे बिजली मीटर
नई सराय बिजली वितरण केंद्र के तहत आने वाले अमरौद गांव में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताते हैं कि, गांव की हरिजन बस्ती सहित कई स्थानों के घरों में बिजली तो दूर खम्भों पर बिजली के तार और केबिल ही नहीं डाली गई और घरों में बिजली के मीटर लगा दिए। यही नहीं इन उपभोक्ताओं को बाकायदा हर महीने बिल भी दिए जा रहे हैं। अमरौद गांव के पूर्व सरपंच ने शिकायत की है।