विकसित भारत जी राम जी अंतर्गत जिला मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड अंतर्गत वाजितपुर पंचायत में ग्रामीण हाट के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। ग्रामीण हाट के निर्माण से स्थानीय किसानों, उत्पादकों एवं छोटे व्यवसायियों को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक मंच उपलब्ध होगा।
इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना, स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं व्यापार के अवसर बढ़ाना तथा किसानों एवं ग्रामीण उत्पादकों को उनके उत्पादों का बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है। निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
ग्रामीण हाट के निर्माण से वाजितपुर पंचायत सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।
#CMSamrat
#samratchaudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Rural Development Department, Government of Bihar