विकसित भारत जी राम जी अंतर्गत जिला मुजफ्फरपुर के सरैया प्रखंड अंतर्गत कोल्हुआ पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, वीरपुर में परिसर की चहारदीवारी निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है।
चहारदीवारी के निर्माण से विद्यालय परिसर की सुरक्षा एवं संरक्षा को बेहतर बनाने के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं व्यवस्थित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित होगा। इस कार्य से विद्यालय परिसर में अनुशासन एवं स्वच्छता बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी।
निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह पहल विद्यालय की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
#CMSamrat
#samratchoudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Rural Development Department, Government of Bihar
15 views | Muzaffarpur, Bihar | Oct 8, 2026