विकसित भारत जी-राम जी के अंतर्गत मुजफ्फरपुर जिले के प्रखंड कुरहनी अंतर्गत रजला पंचायत में ग्रामीण पार्क का निर्माण कराया गया। इस पार्क का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना तथा आमजन के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थान विकसित करना है।
ग्रामीण पार्क के निर्माण से पंचायत के बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों को मनोरंजन, विश्राम एवं स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा। पार्क में हरियाली एवं पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र की सुंदरता में वृद्धि होने के साथ-साथ लोगों में प्रकृति के प्रति जागरूकता एवं स्वच्छता की भावना मजबूत होगी।
यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक परिसंपत्तियों के निर्माण तथा ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रजला पंचायत में निर्मित यह ग्रामीण पार्क विकसित एवं आत्मनिर्भर ग्रामीण परिवेश की ओर बढ़ते कदम का प्रतीक है।
#CMSamrat
#samratchoudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Rural Development Department, Government of Bihar
13 views | Muzaffarpur, Bihar | Oct 8, 2026