मुजफ्फरपुर जिला के मुसहरी प्रखण्ड अंतर्गत नरौली पंचायत में विकसित भारत जी राम जी के तहत ग्रामीण पार्क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह पार्क ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। पार्क के निर्माण से स्थानीय लोगों को सुबह-शाम टहलने, व्यायाम करने एवं मनोरंजन के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। साथ ही, ग्रामीणों के लिए सामुदायिक गतिविधियों एवं सामाजिक मेल-जोल का एक उपयोगी केंद्र विकसित होगा। इस पहल से पंचायत में हरित क्षेत्र का विस्तार, पर्यावरण संरक्षण तथा ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता में सुधार को बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीण पार्क स्थानीय विकास एवं समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
#CMSamrat
#samratchoudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Rural Development Department, Government of Bihar