Public App Logo
Profile Picture

Dist. Admin Muzaffarpur

@dpromuzaffarpur
524Followers
0Following
मुजफ्फरपुर के साहेबगंज प्रखंड की विशुनपुर कल्याण पंचायत में विकसित भारत–जी राम जी के तहत जीविका भवन का निर्माण — जीविका दीदियों के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण की नई पहचान।

ग्रामीण विकास की दिशा में उठाया गया हर कदम तभी सार्थक होता है, जब उसका लाभ गांव की अंतिम पंक्ति तक पहुंचे। इसी सोच को मजबूत करते हुए मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज प्रखंड अंतर्गत विशुनपुर कल्याण पंचायत में विकसित भारत–जी राम जी के तहत जीविका भवन का निर्माण जीविका दीदियों के लिए गौरव और सम्मान का विषय है।

यह भवन केवल ईंट, सीमेंट और दीवारों से बनी एक संरचना नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण महिलाओं के सपनों, मेहनत, संघर्ष और आत्मनिर्भरता की पहचान है। जीविका से जुड़ी दीदियों ने अपने परिश्रम से यह साबित किया है कि अवसर और सहयोग मिले तो महिलाएं परिवार की आर्थिक मजबूती के साथ-साथ गांव के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

जीविका भवन दीदियों को एक ऐसा साझा मंच प्रदान करेगा, जहां वे अपने समूह की बैठकें आयोजित कर सकेंगी, योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगी, प्रशिक्षण ले सकेंगी और अपने अनुभवों को एक-दूसरे के साथ साझा कर सकेंगी। इससे समूह की गतिविधियों को और बेहतर तरीके से संचालित करने तथा महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करने में सहायता मिलेगी।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस भवन से जीविका दीदियों को अपने कार्य के लिए एक सम्मानजनक और व्यवस्थित स्थान मिला है। यह उनके योगदान को पहचान देने वाला कदम है। जब किसी महिला को अपने कार्य के लिए उचित स्थान और मंच मिलता है, तो उसके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को भी नई ऊर्जा मिलती है।

आज जीविका दीदियां बचत, वित्तीय समावेशन, स्वरोजगार, कृषि, पशुपालन, उद्यमिता और सामाजिक जागरूकता जैसे अनेक क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनकी मेहनत से न केवल परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है, बल्कि गांवों में महिलाओं की सामाजिक भागीदारी भी बढ़ रही है।

विशुनपुर कल्याण पंचायत का यह जीविका भवन महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है। यह आने वाली पीढ़ियों की बेटियों और महिलाओं को भी यह संदेश देगा कि आत्मनिर्भरता, मेहनत और सामूहिक प्रयास से विकास की नई राह बनाई जा सकती है।

विकसित भारत–जी राम जी के तहत बना यह भवन जीविका दीदियों के लिए सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि सम्मान, स्वाभिमान और नई उम्मीद का केंद्र है।

आइए, हम सभी जीविका दीदियों के परिश्रम और योगदान को सम्मान दें तथा महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास की इस यात्रा को और मजबूत बनाएं।

जीविका दीदी का सम्मान — गांव के विकास का सम्मान।
महिला सशक्तिकरण — समृद्ध परिवार और सशक्त समाज की मजबूत नींव।

<nis:link nis:type=tag nis:id=विकसितभारत nis:value=विकसितभारत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जीरामजी nis:value=जीरामजी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जीविका nis:value=जीविका nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जीविका_दीदी nis:value=जीविका_दीदी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जीविका_भवन nis:value=जीविका_भवन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विशुनपुर_कल्याण nis:value=विशुनपुर_कल्याण nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=साहेबगंज nis:value=साहेबगंज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मुजफ्फरपुर nis:value=मुजफ्फरपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=महिला_सशक्तिकरण nis:value=महिला_सशक्तिकरण nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ग्रामीण_विकास nis:value=ग्रामीण_विकास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वावलंबन nis:value=स्वावलंबन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=आत्मनिर्भर_महिला nis:value=आत्मनिर्भर_महिला nis:enabled=true nis:link/>
कुढ़नी प्रखंड के दरियापुर कफेन पंचायत के वार्ड नंबर 6 के सरिता देवी द्वारा महादलित टोला में मवेशी बेचकर नव विवाहिता के लिए शौचालय का निर्माण कराया गया है जो बहुत ही प्रेरणादायक कहानी है इनके द्वारा इज्जत घर का निर्माण कराया गया है और 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जी के जयंती के शुभ अवसर पर इसका उद्घाटन किया गया है उद्घाटन करता के रूप में माननीय मुखिया जी प्रखंड समन्यवक एवं अन्य ग्रामीण द्वारा भाग लिया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Samrat Choudhary 
Rural Development Department, Government of Bihar
Video 2
Video 3
Video 4
Video 5
Video 6
Video 7
Video 8
Video 9
Video 10
Video 11
Video 12
Video 13
Video 14
Video 15
Video 16
Video 17
साहेबगंज प्रखंड अंतर्गत माधोपुर हजारी गांव में जिला पदाधिकारी श्री कुमार गौरव के द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया गया। मीडिया कर्मी से बात करते हुए जिलाधिकारी

<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Disaster Management Department Govt. of Bihar
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव

<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
*बाढ़ प्रभावित माधोपुर हजारी गांव में पहुंचे जिलाधिकारी, इन्फ्लेटेबल मोटर वोट से लिया स्थिति का जायजा*

*प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री एवं पॉलीथिन शीट का किया वितरण, डीएम ने कहा—हर जरूरतमंद तक समय पर पहुंचे प्रशासन की मदद*

जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर श्री कुमार गौरव ने आज अधिकारियों की टीम के साथ साहेबगंज प्रखंड अंतर्गत माधोपुर हजारी गांव का इन्फ्लेटेबल मोटर वोट के माध्यम से स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जलस्तर, आवागमन की स्थिति, प्रभावित परिवारों की स्थिति तथा जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही राहत एवं बचाव सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर उनसे सीधे संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री एवं पॉलीथिन शीट का वितरण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों तक आवश्यक राहत सामग्री समय पर और पर्याप्त मात्रा में पहुंचाना सुनिश्चित करें। राहत सामग्री के वितरण में किसी भी प्रकार की देरी अथवा लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

*बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए*

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बाढ़ प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, राहत एवं आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा उनकी आवश्यकताओं का स्थानीय स्तर पर लगातार आकलन करते हुए त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि पॉलीथिन शीट, खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री का वितरण समयबद्ध तरीके से किया जाए। प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने में भौगोलिक परिस्थितियों के कारण किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न होने पर उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

*राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी का निर्देश*

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार क्षेत्र भ्रमण एवं निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों की समस्याओं की जानकारी सीधे क्षेत्र में जाकर ली जाए और प्राप्त शिकायतों एवं आवश्यकताओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए।

उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि आपदा की इस परिस्थिति में प्रशासन और प्रभावित लोगों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव एवं अन्य उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से आवश्यकतानुसार राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जाएं तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना प्राप्त होते ही त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

*प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई जा रही सहायता*

जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रभावित परिवारों को आवश्यकतानुसार राहत सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ सुरक्षित आवागमन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ की स्थिति सामान्य होने तक क्षेत्र में सतत निगरानी एवं राहत कार्य जारी रखा जाए तथा प्रभावित लोगों को हरसंभव प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी तथा आपदा प्रबंधन एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Disaster Management Department Govt. of Bihar
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला पदाधिकारी ने किया माल्यार्पण

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज जिला पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर श्री कुमार गौरव द्वारा श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर दोनों महान विभूतियों को नमन किया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री कुमार गौरव ने सर्वप्रथम समाहरणालय सभागार परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सत्याग्रह के सिद्धांतों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

इसके उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा सरैयागंज टावर स्थित स्थल तथा मुक्तिधाम के समीप पुस्तकालय परिसर में भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भी दोनों महान विभूतियों के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा का संदेश आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का सादगी, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी है।

उन्होंने कहा कि इन महान विभूतियों के आदर्शों एवं मूल्यों को आत्मसात करते हुए समाज एवं राष्ट्र के विकास में सकारात्मक योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Video 22
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नदियों के अधिक जल-स्तर को देखते हुए जितिया पर्व पर विशेष सतर्कता बरतने का दिया निर्देश 

श्रद्धालुओं सहित सभी लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता; प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ एवं प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश

क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) एवं क्विक मेडिकल रिस्पांस टीम (क्यूएमआरटी) क्रियाशील रखें: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने की लोगों से अपील: प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा-निर्देशों का पालन करें, वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए अपने-अपने घरों/ सुरक्षित क्षेत्रों में ही पूजा-अर्चना करें, किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन से संपर्क स्थापित करें 
===================

जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर श्री कुमार गौरव ने नदियों में अत्यधिक जलस्तर को देखते हुए जितिया पर्व (2 से 4 अक्टूबर) के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, थानाध्यक्षों एवं अन्य अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने तथा आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि आज जिउतिया का नहाय-खाय है। यद्यपि यह घर में ही किये जाने वाला पर्व है, तथापि कहीं-कहीं महिलाएँ नदी तट पर भी जाती हैं। वर्तमान में नदियों का जल-स्तर काफ़ी बढ़ा हुआ है।अतः इस मामले में भी एहतियात बरतने की ज़रूरत है। उन्होंने निदेश दिया कि एनडीआरएफ /एसडीआरएफ एवं अंचल/थानों को अलर्ट पर रखा जाये।

जिलाधिकारी ने कहा कि जितिया पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों के नदी घाटों पर स्नान एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुँचने की संभावना रहती है। वर्तमान परिस्थितियों में नदियों के जलस्तर में वृद्धि की संभावना को देखते हुए श्रद्धालुओं सहित सभी लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, थानाध्यक्षों एवं अन्य अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का लगातार अनुश्रवण करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) एवं क्विक मेडिकल रिस्पांस टीम (क्यूएमआरटी) तैनात रखें। सुरक्षा के दृष्टिकोण से आपदा की आकस्मिकता से निपटने हेतु एनडीआरएफ/एसडीआरएफ टीम एवं प्रशिक्षित गोताख़ोरों की प्रतिनियुक्ति करें। आवश्यकता के अनुसार नदी तटों पर मजबूत बैरिकेडिंग कराते हुए बैरिकेडिंग पर स्पष्ट रूप से लाल कपड़े लगाए जाएँ एवं लोगों को असुरक्षित क्षेत्रों की ओर जाने से रोकें। श्रद्धालुओं को अपने घरों में ही/ सुरक्षित क्षेत्रों में ही स्नान एवं पूजा-अर्चना करने के लिए जागरूक करने तथा गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए विभिन्न माध्यमों से लगातार सुरक्षा संबंधी निर्देश एवं आवश्यक सावधानियों का प्रसारण कराने का निर्देश दिया गया है। विशेष रूप से बच्चों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है।

सभी अंचल एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सतर्कता बरतने का निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के नदी तटों एवं संवेदनशील स्थलों पर आवश्यक एहतियाती उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। आवश्यकता पड़ने पर बिना किसी विलंब के प्राथमिकता के आधार पर बैरिकेडिंग कराई जाए, ताकि श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोका जा सके तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर आम लोगों के बीच सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही, जितिया पर्व के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में सभी माध्यमों से जन-जागरूकता संदेश आम लोगों तक पहुँचाने का निर्देश दिया गया है।

अपर समाहर्ता (राजस्व), अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था), अनुमंडल पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर पूर्वी एवं पश्चिमी तथा प्रखंडों के नोडल पदाधिकारियों को संबंधित अंचल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था की सतत निगरानी करने का निर्देश दिया गया है।

नगर निगम क्षेत्र में नगर आयुक्त, मुजफ्फरपुर को सुरक्षा एवं एहतियाती उपायों की निगरानी करने तथा शहरी क्षेत्रों के सभी कार्यपालक पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ तत्परता से कार्य करें।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नदी किनारे एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ की स्थिति का लगातार आकलन करते हुए उत्कृष्ट भीड़ प्रबंधन, सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था तथा सुगम यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, प्रशिक्षित गोताखोर एवं चिकित्सा दल रहेंगे अलर्ट मोड पर

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नदी तटों एवं घाटों पर एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीम एवं प्रशिक्षित गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने तथा आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दवाओं एवं चिकित्सा संसाधनों के साथ चिकित्सा दल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को पर्व के दौरान भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था की लगातार निगरानी करने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से की सावधानी बरतने की अपील

जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए अपने-अपने घरों/ सुरक्षित क्षेत्रों में ही स्नान एवं पूजा-अर्चना करें तथा बच्चों को नदी के पानी में जाने से रोकें। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने, किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन से संपर्क स्थापित करने तथा जितिया पर्व को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है। किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर लोगों द्वारा जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र (0621-2212007; +91 85440 10249), राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र, आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार, पटना के हेल्पलाइन नंबर (0612-2294204/205) या आपातकालीन सहायता नंबर 1070 पर सूचना दी जा सकती है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=muzaffarpur nis:value=Muzaffarpur nis:enabled=true nis:link/> 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Video 24