नावां: सोलाया में 29 नवंबर से 108 कुंडात्मक श्री विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन
Nawa, Nagaur | Nov 23, 2026 ग्रामीण उपखंड मुख्यालय नावा सिटी के निकट सोलाया ग्राम में 29 नवंबर से नौ दिन तक 108 कुंडात्मक श्री विष्णु महायज्ञ होगा। कलश यात्रा, वैदिक अनुष्ठान और संतों के सान्निध्य में यह यज्ञ 7 दिसंबर को पूर्णाहुति के साथ समाप्त होगा। श्राद्धालुओं के लिए नामांकन जारी है।