राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने बजट को ऐतिहासिक बताया एवं कहा कि यह बजट राजस्थान की विकास को एक नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि बजट में नावाँ विधानसभा क्षेत्र को कई सौगात मिली है। कुचामन में एन आई न्यायालय,मिठड़ी में पशु चिकित्सा केंद्र,बरजन से कांटिया रोड, घटेश्वर महादेव मंदिर में विकास कार्य, रेवासा दलेलपुरा में पशु चिकित्सा केंद्र खोला गया है।