नावां: जवान बेटे की मौत के इंसाफ एवं न्याय के लिए भटक रही मां, जिला पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग, पत्नी और सास पर थे आरोप
अपने जवान बेटे की मौत के इंसाफ एवं न्याय के लिए एक मां पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। दीपक कुमार द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद परिजन लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। मृतक की मां ने कहा कि 15 दिन बीत जाने के बाद भी नावाँ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मृतक ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी एवं सास पर आरोप लगाए थे।