नावां: नावाँ में सुसाइड से पहले युवक ने बनाया वीडियो, कहा- पुरुष का जन्म लेना गुनाह, पत्नी और सास पर लगाया आरोप
Nawa, Nagaur | Jan 30, 2026 नावाँ में एक युवक ने सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाया उसके बाद वायरल किया और फिर फांसी के फंदे से लटक गया। वायरल वीडियो में पीड़ित बोलता है कि पुरुष का जन्म लेना ही गुनाह बन गया है। उसने कहा की पत्नी पीहर पैसे भेजने के लिए कहती है और सास ने मेरी जबरदस्ती शादी कराई थी। पुलिस मामले में गहनता से अनुसंधान कर रही है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाया।