नावां: नावाँ के पंकज सोनी की मेड़ता में हुई हत्या को लेकर महेंद्र चौधरी ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- कानून का खौफ खत्म
Nawa, Nagaur | Feb 10, 2026 नावाँ के पंकज सोनी की मेड़ता में अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी। दुकान पर बैठे पंकज सोनी पर आरोपियों ने ताबड़तोड़ वार कर हत्याकांड को अंजाम दिया। मामले को लेकर पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी ने सरकार पर हमला बोला एवं कहा कि प्रदेश में कानून का ख़ौफ़ खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि वह पीडित परिवार के साथ है।