नावां: गोगोर में राज्यमंत्री विजय सिंह चौधरी ने विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण, तेजाजी के लगे जयकारे
Nawa, Nagaur | Jan 31, 2026 गोगोर में राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने नवनिर्मित वीर तेजाजी सर्किल पर वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण, लाइब्रेरी एवं नवनिर्मित पशु चिकित्सालय का लोकार्पण किया। इस दौरान जेसीबी की सहायता से राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी पर फूल बरसाए गए। ग्रामीणों द्वारा चौधरी का भव्य स्वागत किया।